IMG-20250312-WA0001

नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरा, वृद्ध दम्पति की मौत

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां के रजही टोले में बीती रात से बुधवार को हुई बारिश के चलते शाम लगभग चार बजे नवनिर्मित मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया, जिसमें नेबूलाल 70, उनकी पत्नी राजमती व आठ वर्षीय पौत्र हिमांशु दबकर घायल हो गए। अचानक गिरी छत की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर दौड़े, उन्होंने मलबे को हटाकर तीनो को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वृद्ध दम्पति की मौत हो चुकी थी। हिमांशु का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।