IMG-20250312-WA0001

समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गई फरियाद

सौरभ पाण्डेय

श्यामदेउरवा:- श्यामदेउरवा थाने पर आए हुए फरियादियों की सुनी गई फरियाद समस्याओं का किया गया निस्तारण। श्यामदेउरवा थाने पर समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें फरियादियों की फरियाद सुनी गई। समाधान दिवस में कुल सात प्रार्थना पत्र पड़े थे। जिसमें से छ: राजस्व के एवं एक पुलिस से संबंधित शिकायतें आईं। आए हुए शिकायतें में से एक निस्तारण कर दिया गया। बाकी को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थी शनिवार को लगाए जाने वाला थाना दिवस में राजस्व विभाग संम्बधित शिकायतें आई। जिसमें दाखिला खारिज, जमीन की पैमाइस, फर्जी बसियत, बैनामा, चकडोर आदि सम्बधित शिकायतें थाना परिसर में बैठे क्षेत्र के लेखपाल राजस्व की टीम तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की फरियाद सुनी गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को थाना परिसर में समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें आए हुए शिकायतो को राजस्व टीम के साथ मौके पर निस्तारण हेतु भेजा गया फरियादियों से वार्ता कर जल्द समस्या निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर पुलिस टीम के साथ साथ राजस्व विभाग की टीम मौजूद रहे।