IMG-20250312-WA0001

फरेन्दा को उत्तर प्रदेश का 76वां जिला बनाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और जिला मिलने जा रहा है। प्रदेश में अभी 75 जिले हैं। ऐसे में अगर एक और जिला बनता है तो प्रदेश में 76 जिले हो जाएंगे। राजस्व विभाग ने गोरखपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर जिला बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है।
महराजगंज जिले की तहसील फरेन्दा और नौतनवा तथा गोरखपुर जिले की तहसील कैंपियरगंज को मिलाकर प्रदेश का 76वां जिला फरेन्दा बनाने की तैयारी है। इसके लिए राजस्व विभाग ने गोरखपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगा है। अब फरेन्दा अगर जिला बनता है, तो प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 76 हो जाएगी।