IMG-20250312-WA0001

अतिक्रमण हटाने की कार्यशैली पर सपाइयों ने ईओ से मिलकर जताई आपत्ति

महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान का व्यापारियों ने विरोध किया। सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ सपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र त्रिपाठी ने अधिशासी अधिकारी के समक्ष आरोप लगाया कि शुक्रवार को परतावल से अतिक्रमण हटाने की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। हरेंद्र त्रिपाठी ने अधिशासी अधिकारी से कहा कि नोटिस देने के अगले ही दिन कार्यवाही सर्वथा अनुचित है। समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति दर्ज कराई कि गुमटी और खोमचे हटा कर उन्हें जानबूझ कर तोड़ा भी जा रहा है। इसपर अधिशासी अधिकारी ने अतिक्रमण के मानक तय करने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया।