IMG-20250312-WA0001

भिटौली: करमही धर्मपुर गांव में फिर चला प्रशासन का डंडा

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के करमही धर्मपुर में हाई कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन दुबारा गांव पहुंची और अतिक्रमणकारियों को छवर की जमीन से बेदखल किया गया। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही वर्षों से कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों के हौसले पस्त हो गए।
इस दौरान प्रशासन ने जेसीबी मशीन तथा मजदूरों की सहायता से अवैध निर्माण को तोड़ा और मलबा भी हटाया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर मौजूद थे। भारी संख्या में पुलिस बल को देखते ही अतिक्रमणकारी भाग खड़े हुए। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही अवैध रूप से कब्जा जमाने वालों में हड़कंप मच गया। इससे पहले 10 जनवरी को राजस्व विभाग की टीम घुघली पुलिस के साथ जेसीबी लेकर मकान गिराने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर जेसीबी मशीन को तोड़ फोड़ कर दिया था।