IMG-20250312-WA0001

नहर में डूबने से बच्ची की मौत, दूसरे दिन मिला शव

महराजगंज। खबर कोल्हुई थाना क्षेत्र से है। जहां परसौना ग्रामसभा में नहर में पैर फिसलने से 8 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई।
मृतक जन्नतुनिशा गांव के अब्दुल खालिद की पुत्री थी। बताया जाता है कि बच्ची शुक्रवार शाम में अपनी सहेलियों के साथ नहर की तरफ गई थी, इसी दौरान हादसे की शिकार हो गई। शुक्रवार देर रात तक ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से नहर में जाल फेक लड़की की खोजबीन की गई, परन्तु लड़की का शव बरामद नही हुआ। थक हार कर सभी को वापस घर लौटना पड़ा। शनिवार सुबह एक बार फिर नहर में काफी ढूढने के बाद लडक़ी का शव मिल गया। देखते ही देखते नहर किनारे चीख-पुकार मच गई।