IMG-20250312-WA0001

रस्सी से लटकता मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो गांव में शनिवार की सुबह करीब 38 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में रस्सी से लटकता मिला, शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लो खास निवासी राजू रौनियार पुत्र दुर्गा रौनियार शुक्रवार की शाम अपने कमरे में सोने गया था। सुबह देर तक उसकी आहट न मिलते देख परिजन जगाने के लिए उसके कमरे में पहुचे तब घटना की जानकारी हुई।