IMG-20250312-WA0001

आशीष गौतम को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव का मिला कार्यभार

महाराजगंज राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव श्री कृष्ण चंद्र वर्मा जी की संस्तुति पर आशीष कुमार गौतम को प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है श्री गौतम से अपेक्षा की जाती है की गोरखपुर मंडल में संगठन को सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी उपरोक्त मनोनयन पर भाजपा एमएलसी सीपी चंद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजेश सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल पूर्व प्रमुख मोहन सिंह संगठन के प्रदेश महासचिव कृष्ण चंद्र वर्मा मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र मण्डल महामंत्री विजय बहादुर यादव जिला अध्यक्ष गोरखपुर सत्यपाल सिंह प्रदेश सचिव छोटे लाल पासवान जिलाध्यक्ष महाराजगंज एजाज खान ह्रदय शंकर सिंह सुरेंद्र प्रजापति आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।