IMG-20250312-WA0001

दमकल कर्मचारी कर रहे सेनेटाइजर का छिड़काव

महराजगंज। रविवार को श्यामदेउरवा पुलिस स्टेशन व परतावल चौक पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। रविवार को दोपहर सैनिटाइजर टैंक के साथ टीम श्यामदेउरवा थाने पहुंची और सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य शुरू किया। सर्वप्रथम मुख्य गेट पर छिड़काव किया गया। इसके बाद गार्डन, खुले मैदान, पेड़ पौधों, लोहे के पाइपों, खिड़की, दरवाजों व अन्य स्थानों पर सैनिटाइजर का स्प्रे हुआ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य कर लगातार हो रही है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।