IMG-20250312-WA0001

सऊदी के दमाम शहर में महराजगंज के इस व्यक्ति की हो गई मौत

महराजगंज. सउदी अरब के दमाम शहर में शख्स की मौत हो गई। मृतक शुगर व तेज बुखार की शिकायत पर करीब डेढ़ माह पूर्व दमाम सिटी एरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। यह दुखद खबर पाकर मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं।
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैदा निवासी श्रीराम के तीन पुत्रों में मझले पुत्र रामअवध वर्ष(48) विगत 25 वर्षों से सऊदी अरब के दमाम में कारपेंटर के ठेकेदारी का कार्य करते थे। जहां बीमार पड़ने के बाद इलाज के दौरान आज मंगलवार को उनकी मौत हो गई। घर वालों को यह सूचना मृतक रामअवध के साथ दमाम में रह रहे बड़े लड़के दीपक कुमार ने फोन पर दिया।