IMG-20250312-WA0001

परतावल: दुबई से मृत व्यक्ति का शव आते ही मचा कोहराम

महराजगंज। रोजीरोटी के लिए दुबई गए सदानंद (40) ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसकी भारत में वापसी इस तरह बंद बक्से में होगी। जानकारी अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र ग्राम बासपार कोठी टोला पिपरा निवासी सदानन्द की दुबई में 5 फरवरी को अचानक तबीयत खराब होने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। बुधवार को शव घर आते ही कोहराम मच गया।