IMG-20250312-WA0001

महराजगंज: सड़क किनारे मृत्यु अवस्था में मिली नीलगाय

महराजगंज: परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी बाजार में शनिवार की सुबह सड़क किनारे नीलगाय मृत्यु अवस्था में मिली। लोगों ने आशंका जताई कि रात्रि में सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई होगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के घोड़हवा चौकी के फारेस्ट गार्ड ओमप्रकाश पासवान को दिया। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने मृत नीलगाय को दफना दिया।