IMG-20250312-WA0001

पनियरा: करंट से टेंट हाउस कर्मी की मौत

महराजगंज। करंट लगने से रविवार को टेंट हाउस कर्मी कि मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पनियरा क्षेत्र के नेवासपोखर निवासी राजेश पनियरा क्षेत्र के बेनीगंज गांव के रतनपुरवा टोले टेन्ट लगा रहा था, तभी उसको करंट लग गया। उसके साथियों के सहयोग से उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।