IMG-20250312-WA0001

पनियरा: रोहिणी नदी में उतरा युवक बना मगरमच्छ का शिकार

महराजगंज। रोहिणी नदी में में बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने पानी में उतरे पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम डोमरा के खजुही टोला निवासी राजेंद्र निषाद पुत्र छोटेलाल उम्र 36 वर्ष को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। गुरुवार दोपहर कई घंटे की मशक्कत के बाद भी युवक का शव बरामद नही हो सका था। पनियरा पुलिस के साथ ही वन विभाग बांकी रेंज की टीम मामले की जांच कर रही है।