IMG-20250312-WA0001

महराजगंज को मिला नया जिलाधिकारी, संतोष कुमार शर्मा को सौंपी गई ज़िम्मेदारी

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत महराजगंज जिले के नए जिलाधिकारी के रूप में संतोष कुमार शर्मा की नियुक्ति की है। वह वर्तमान में अयोध्या नगर निगम के नगर आयुक्त और अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के पद पर कार्यरत हैं।

शर्मा सोनभद्र जिले के मूल निवासी हैं और 2021 में उन्हें प्रमोशन के ज़रिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में स्थान मिला था। महराजगंज के डीएम के तौर पर यह उनकी पहली जिलाधिकारी नियुक्ति है, जिससे जाहिर है कि राज्य सरकार ने अनुभवी और ऊर्जावान अफसर पर भरोसा जताया है।

वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी अनुनय झा को हरदोई जिले का नया डीएम बनाया गया है। अनुनय झा अपने कार्यकाल के दौरान महराजगंज में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में सफल रहे।

संतोष कुमार शर्मा के पास अयोध्या जैसे संवेदनशील और तीव्र विकासशील क्षेत्र का प्रशासनिक अनुभव है, जो अब महराजगंज की ज़मीन पर देखने को मिलेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि शर्मा अपने पहले डीएम कार्यकाल में जिले को किस दिशा में आगे ले जाते हैं।