IMG-20250312-WA0001

आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने लगाई फांसी

महराजगंज। रविवार की दोपहर में नगर पालिका परिषद महराजगंज के हमीद नगर निवासी 25 वर्षीय मोनू की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। तीन साल पूर्व मोनू ने आयशा से प्रेम विवाह किया था, और जिला मुख्यालय के समीप कांशीराम आवास में रहता था। लोन पर ऑटो खरीद कर उससे अपनी जीविका चलाता था। लॉकडाउन के चलते टेंपो में सवारी ना मिलने से किश्त जमा नहीं हो पा रहा था। पंद्रह दिन पहले फाइनेंस कंपनी मोनू का टेंपो खींच ले गई। जिससे वह परेशान रहने लगा। आयशा चिउरहा रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम कर रही थी। इससे दोनों का खर्च चल रहा था। आज दोपहर को मोनू को फंदे पर लटकने की सूचना पर पत्नी घर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से मोनू को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।