IMG-20250312-WA0001

बच्चों की प्रतिभा निखारने को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान शुरू

क्विज प्रतियोगिता से विज्ञान व गणित होगी मजबूत- राजकिशोर सिंह

राष्ट्रीय आविष्कार के तहत मेला का हुआ आयोजन

सौरभ पाण्डेय

महराजगंज:- राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड धानी के समस्त कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के 45 बच्चों द्वारा विज्ञान क्विज में प्रतिभाग किया गया। विज्ञान क्विज के अंतर्गत बहुविकल्पीय, लघु उत्तरी एवं साक्षात्कार के जरिए बच्चों के वैज्ञानिक क्षमता एवं दक्षता का आकलन किया गया। जिसमें 10 सर्वश्रेष्ठ बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी धानी द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार शरीफुन निशा, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय धानी बाजार, द्वितीय पुरस्कार शिवा चौरसिया, कंपोजिट धानी बाजार, तृतीय पुरस्कार साधना, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय धानी बाजार को मिला। प्रतियोगिता के सफल संचालन में एआरपी विज्ञान राकेश कुमार, परीक्षक अशोक पाठक शशांक मिश्रा सिद्धेश्वरी पांडे सुनील दत्त शिखा मिश्रा अंजू यादव सुनील कुमार का विशेष योगदान रहा। स्पेल बी प्रतियोगिता के अंतर्गत प्राथमिक जूनियर और कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें से प्राथमिक स्तर पर प्रिंस कुमार, प्राथमिक विद्यालय शिकारगढ़, कंपोजिट विद्यालय स्तर पर रवि कुमार एवं शिव चौरसिया ने अंग्रेजी और हिंदी के कठिन शब्दों को लिखकर अपना झंडा बुलंद किया। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने एआरपी संतोष सिंह और सांवर ने विशेष योगदान दिया। विजेता बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी धानी राजकिशोर सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।