IMG-20250312-WA0001

सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

(घुघली) महराजगंज:पूर्व विधायक स्वर्गीय रामअधार के निवास स्थान पर उनके पुत्र बृजेश पाल यादव पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहनी के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा के दौरान जनप्रतिनिधियों व सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, तत्स दो मिनट का मौन रख शोक संवेदना ब्यक्त किया। सभा में मुलायम सिंह यादव के संघर्षों और उनके बलिदानों को याद किया गया तथा उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। शोक सभा जिला महासचिव दीपू यादव उर्फ दीनबंधु यादव राष्ट्रीय सचिव अमरजीत यादव, सीता राम पाण्डेय, अरुण सिंह, मोहन सिंह पूर्व प्रमुख पुजारी यदव, मोहन यादव, प्रधान विजय यादव, आलम गिर, विन्द्रेश कनौजिया, विपिन यादव, डॉ श्याम देव, जय पाल यादव, रामदुलारे यादव, रामबृक्ष, प्रधान सुरेश यादव, प्रधान अनुभव यादव, जितन यादव, परशुराम चौधरी, रामपाल यादव, धर्मेन्द्र निषाद, शिव साहनी आदि लोग उपस्थिति रहे।