IMG-20250312-WA0001

भाजपा नेता पर दर्ज मुकदमे में लापरवाही पर अब नपे नगर चौकी इंचार्ज, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मचा हड़कंप

महराजगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता मासूम रजा राही के विरुद्ध छेड़छाड़, दुष्कर्म, हत्या, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले सदर कोतवाल रवि राय और 13 कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया था। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने अब इस मामले में दूसरी बड़ी कार्यवाही की है। जिसमें नगर चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि नगर के भाजपा नेता पर हत्या और दुष्कर्म जैसे मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद नेता को गिरफ्तार किया गया था। जिसे एक व्यक्ति के सुपुर्दगी में देकर पुलिस ने छोड़ दिया। जैसे ही आरोपी नेता को पता चला कि छेड़खानी के संबंध में पीड़िता का 164 का बयान दर्ज होने वाला है। आरोपी भाजपा नेता घर छोड़कर फरार हो गया है। जिसकी तलाश के लिए एसओजी, स्वाट और कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी है। इसके तत्काल बाद 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर व पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के बाद इसे भाजपा नेता के प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

इन पुलिस कर्मियों पर हुई निलंबन की कार्रवाई

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह आरक्षी आबिद अली, अखिलेश यादव, अखिलेश चौधरी, महिला आरक्षी प्रियंका सिंह। एसपी के इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।